फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्माणाधीन मकान में वेल्डिंग कर रहे युवक की करंट से मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
मृतक़ मनीष गौतम। फाइल फोटो
विज्ञापन
चौरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैरोपुर में निर्माणाधीन मकान में मंगलवार को वेल्डिंग करते समय जीयनपुर ममहर निवासी मनीष गौतम (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर चौरी-महाराजगंज मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम औराई श्याम मणि त्रिपाठी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, तब जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौरी थाना क्षेत्र के जीयनपुर (ममहर) निवासी भोला गौतम के पांच बेटों में चौथे नंबर का मनीष गौतम वेल्डिंग का काम करता था।
परिजनों के अनुसार पड़ोसी गांव भैरोपुर में वाराणसी में रह रहे व्यापारी आनंद पटेल का मकान बन रहा है। इन दिनों मकान में दरवाजा और खिड़की की वेल्डिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

भोला गौतम ने बताया कि मंगलवार की भोर में चार बजे ठेकेदार ने मनीष को फोन कर काम पर बुलाया।
घर के करीब एक किमी दूर ही साइट होने के कारण मनीष चला गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले अन्य मजदूर पहुंचे तो मनीष अचेत पड़ा था। उनमें सर्बतखानी निवासी चेतई उसका रिश्तेदार था।
उसने तत्काल मनीष को पहचान लिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे ममहर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ चौरी-महाराजगंज मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि जब मनीष को करंट लगा तो वह उसे छोड़कर चला गया।
उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। करीब एक घंटे बाद एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक़ मनीष गौतम। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें