फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहसपुर गांव के पास बुधवार की शाम हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार लवकुश यादव (19) पुत्र रमाशंकर निवासी गुलौरी की मौत हो गई। लवकुश चार बहनों में इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया। चालक मौका देख भाग गया। हादसे से नाराज लोगों ने गोपीगंज कोतवाली के सामने शाम करीब छह बजे जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने करीब एक घंटे बाद शाम सात बजे लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

गुलौरी निवासी लवकुश यादव पुत्र रमाशंकर अपनी बाइक से किसी काम के लिए जंगीगंज तरफ जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही कार ने महावीर मंदिर के सामने हाईवे ओवरब्रिज पर टक्कर मार दिया। इस हादसे में सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार का अगला टायर ब्रष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज शैलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें