वेदपुर-कंसापुर निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के वेदपुर-कंसापुर गांव के सामने ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में अंकित साहू (25) पुत्र कल्लू साहू की मौत हो गई और 23 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा अज्ञात बाइक सवार की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
दोपहर में ज्ञानपुर से भदोही की ओर जा रहा बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने किसी तरह उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसी समय कुछ अंतराल पर अंकित साहू किसी काम से सड़क पार कर रहा था। तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक चालक वाहन समेत भागने में सफल हो रहा। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अंकित की मौत जैसे ही परिजनों को लगी परिजनों में कोहराम मच गया। अंकित की शादी 14 जून को सोनभद्र में हुई थी और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाल केके सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।