फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी दहशत...कोरोना के 37 नए मरीज

विज्ञापन
कोरोना पाजीटिव केस मिलने पर सील मुख्य डाकघर ज्ञानपुर। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए। इनमें एसबीआई के एक अधिकारी, ज्ञानपुर मुख्य उपडाकघर के तीन कर्मचारी और ऊंज थाने के दो सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 271 पहुंच गई है। इनमें 70 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पाए गए लोगों के घर, बस्ती और कार्यस्थलों पर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विगत 10 अप्रैल को भदोही जिले में कोरोना पॉजिटिव पहला प्रवासी सामने आने के बाद शुरू हुआ संक्रमण फैलने का सिलसिला तीन महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। अलबत्ता बढ़ता ही जा रहा है। प्रवासियों और सामान्य लोगों के अलावा अब सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी तेजी से वायरस की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को जिले के कोविड-19 पोर्टल पर आई रिपोर्ट में कोरोना के 37 नए मरीज जुड़ गए। इनमें एसबीआई की ज्ञानपुर शाखा में तैनात 56 वर्षीय आरएसीसी के चीफ मैनेजर, सीएचसी सुरियावां का 24 वर्षीय कर्मचारी, ज्ञानपुर पोस्ट ऑफिस के तीन कर्मचारी और ऊंज थाने के दो सिपाहियों के अलावा औराई क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी 24 वर्षीय और सहसेपुर निवासी 34 वर्षीय पुरुष, गोपीगंज क्षेत्र के कठौता गांव निवासी 56 वर्षीय महिला, भदोही के मर्यादपट्टी निवासी 37 वर्षीय पुरुष, भदोही नगर के एक निजी अस्पताल का 34 वर्षीय कर्मचारी, मेनरोड निवासी 35 और 62 वर्षीय दो पुरुष, ललीकापुरा मोढ़ का 28 वर्षीय पुरुष, आहोपुर चौरी का 44 वर्षीय पुरुष, डीघ क्षेत्र के नवधन का 22 वर्षीय पुरुष, चकमनीरायपुर के 57 वर्षीय पुरुष, उनका 45 वर्षीय भाई और 16 साल का बेटा, गोपीगंज का 27 और 60 वर्षीय पिता और उनका 25 वर्षीय बेटा, तुलसीपट्टी गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग, नई बाजार के 40 वर्षीय व्यक्ति, भदोही के जमुंद की 30 वर्षीया महिला और उनकी छह साल की बेटी, पुरानी बाजार निवासी 55 वर्षीय पुरुष, ज्ञानपुर नगर का 45 वर्षीय व्यक्ति, जिला मुख्यालय से लगे जोरई गांव निवासी 24 वर्षीय पुरुष, औराई के कोइलरा गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, मलिकाना निवासी 49 वर्षीय महिला, गोपीगंज पड़ाव के 52 वर्षीय व्यक्ति, ज्ञानपु गोपीगंज के 48 वर्षीय पुरुष, ज्ञानपुर के कुंवरगंज निवासी 38 वर्षीय पुरुष, भिखारीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय महिला और लालानगर के 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नौ लोगों के सैंपल 17 जुलाई को, 22 के सैंपल 18 जुलाई को छह लोगों के सैंपल 20 जुलाई को लिए गए थे। सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें