फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पंखे में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक राकेश रैदास। फ़ाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के भभौरी गांव में फर्राटा पंखा में करंट उतरने से बृहस्पतिवार रात राकेश रैदास (33) पुत्र शिवलाल की मौत हो गई। वह मजदूरी करके जीवन यापन करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

राकेश रैदास मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। वह बृहस्पतिवार को शाम को मजदूरी कर घर आया। रात में करीब नौ बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। उसी दौरान बिजली आ गई। खाट से कुछ दूर रखा फर्राटा पंखा चलते समय अचानक गिर गया। उसे उठाने के लिए गया तो पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। यह देख उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन आनन-फानन में उसे गोपीगंज के सीएचसी में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की एक वर्ष की बेटी लाडू और तीन वर्ष के बेटे शिवांश के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रोशनी देवी, मां शिवकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई और तीन बहन थे। बताते हैं कि अभी एक बहन की शादी नहीं हुई है। परिवार का जीविकोपार्जन उसी के कंधे पर था। मेहनत मजदूरी कर घर परिवार का भरण-पोषण करता था। चौकी इंचार्ज कटरा काशीनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें