चौरी। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार को एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त गांव के ही कर्मेन्द्र दुबे के रूप में हुई।
सोमवार को तड़के शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक क्षत विक्षत शव देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान कर्मेन्द्र दुबे उर्फ गोलू (30) पुत्र त्रिलोकी दुबे निवासी जगदीशपुर के रूप में हुई।
मृतक मुंबई में रहकर एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता है और 6 साल पहले मुंबई में ही शिवानी से शादी की थी। दोनों से शिवाश और काव्यांश दो पुत्र हैं। पिता त्रिलोकी दुबे ने बताया कि सोमवार को कर्मेन्द्र कब घर से निकल कर रेलवे फाटक आया। यह कोई नहीं जान नहीं पाया। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।