फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 80 क्विंटल सागौन लादकर जा रहा ट्रक थाने में खड़ा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दल ने सोमवार को मध्य प्रदेश से गोरखपुर ले जाई जा रही 80 क्विंटल सागौन की अवैध लकड़ी जब्त की। इस मामले में ट्रक चालक पर 67000 रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम ने औराई चौराहे से वाहन को पकड़ा। जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दल के प्रभारी श्रेयश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ औराई चौराहे पर खाद्यान्न और कृषि उत्पादों की जांच कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था, जिसे कर्मियों ने रोक लिया। जांच के दौरान ट्रक में लदी सागौन की लकड़ी के कोई वैध कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन

चालक सरफराज खान निवासी महेशपुर, मिर्जापुर लकड़ी से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी पर 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना मंडी शुल्क अदा न करने के कारण लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें