फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पर घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के छतमी में पिछले दिनों पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर घायल मिले युवक नीरज बिंद की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 24 दिसंबर की रात घायलावस्था में हाईवे पर मिला था। जहां उसे सीएचसी गोपीगंज से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के उतराव थाना क्षेत्र के देवनीपुर गांव निवासी रामराज बिंद का पुत्र नीरज बिन्द (22) बीते 24 दिसंबर को देर शाम घर से ट्रेन पकड़ने के लिए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के लिए निकला था। गांव के ही कुछ लोगों के साथ निकला नीरज गंभीर रूप से घायल अवस्था में जंगीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला था। घटना के बाद पिता रामराज बिंद ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। इस बीच घायल युवक वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें