ज्ञानपुर। जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत सभी छह ब्लॉकों में 10 जनवरी से रोजगार मेलेका आयोजन किया गया है। इसमें युवाओं का साक्षात्कार कर रोजगार दिलाया जाएगा। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ब्लॉक स्तर पर वृहद मेला आयोजित करेगा। जिसके लिए तिथि तय कर दी गई है। ज्ञानपुर ब्लॉक में 10 जनवरी को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भदोही में 11 जनवरी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय रामरायपुर, 17 जनवरी को औराई कश्केशव प्रसाद महाविद्यालय, 18 जनवरी को डीघ ब्लॉक के रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज, 24 जनवरी को अभोली ब्लॉक के एसएनएस निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुर्गागंज और 25 जनवरी को सुरियावां ब्लॉक के अनुश्री महाविद्यालय कैड़ा में मेला आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी शिवानी ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपने जरूरी प्रमाणपत्र के साथ आएं।