फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पर खड़े ट्रेलर में भिड़ा बाइक सवार, मौत; वाराणसी से गोपीगंज लौट रहा था

Thu, 09 May 2024 11:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की साढे तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक दो साल की बेटी भी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाराणसी सीमा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक गोपीगंज कोतवाली के धानापुर दक्षिणी का निवासी है। गोपीगंज कोतवाली के धनापुर दक्षिणी निवासी सत्यम तिवारी (40) गुरुवार की सुबह वाराणसी किसी काम से गए थे। देर शाम वह वाराणसी से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


इस बीच वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही की सीमा के समीप उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जाकर भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे कछवा रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के आई कार्ड से उसकी पहचान कर औराई पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें