फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। ठंड का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 25 से अधिक लोगों को मौत के मुंह में धकेलने के बाद भी ठंड से जान जाने का सिलसिला जारी है। रविवार की रात खेत की सिंचाई कर रहे एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। घर वालों ने जाकर देखा तो वह खेत की मेड़ पर मृत पड़ा था। घटना कौलापुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव निवासी कड़ेदीन (35) पुत्र रामरति हरिजन रविवार की रात गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहा था। बताया जाता है कि महज छह विस्वा खेत की सिंचाई कर रहा युवक घंटों बाद तक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुई। रात में एक बजे के आसपास घर वालों ने खेत में जाकर देखा तो वह खेत की मेड़ पर मृत पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। गांव के पूर्व प्रधान हरिओम सिंह ने कहा कि रात में ठंड अधिक थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठंड से ही युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें