फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: भाभी की बहन से शादी नहीं होने पर युवक ने किया ऐसा काम, परिजनों में मच गया कोहराम

Mon, 11 Sep 2023 04:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले के चकिया निवासी शैलेश यादव (20) ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव मिला तो परिजनों को जानकारी हुई। भाभी की बहन से शादी नहीं होने पर शैलेश ने खौफनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पहली घटना में मृतक अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं हुए। जिससे उसने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी घटना साफ नहीं है कि वो हादसा है या खुदकुशी। मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पहली घटना चौरी थाना क्षेत्र के जमुवा गांव के पास की है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव देख पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त चौरी बाजार के चकिया निवासी शैलेश यादव (20) पुत्र विजय यादव के रूप में हुई। लोगों के मुताबिक शैलेश अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करना चाहता था।

दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। रविवार को किसी अन्य स्थान से लड़की को देखने आए थे। इस रबात से आहत शैलेश रविवार रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया। रात में किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। दूसरी घटना भी चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया पशु चिकित्सालय के पीछे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक जैसे ही मुंबई से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस गुजरी। वैसे ही एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस दोनों मामलों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें