फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेमू से कट़कर युवक-युवती ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। परसीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों वाराणसी से प्रयागराज जा रही मेमू ट्रेन के सामने कूद गए और उनका सिर धड़ से अलग हो गया। आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त जौनपुर जिले के निवासी के रूप में हुई। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों सोमवार की सुबह चौरी थाना क्षेत्र के परसी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। काफी देर से इधर-उधर टहल रहा था। आपस में बातचीत करते रहे। सुबह लगभग 7 बजे के वाराणसी से प्रयागराज डेमू ट्रेन 05437 जैसे ही पहुंची। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते दोनों अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। उनका सिर धड़ से अलग हो गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की। युवक पहचान जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के भतखिन गांव निवासी विकास (29) और युवती की पहचान नेवढि़या थाना के फत्तूपुर निवासी प्रिया (27) के रूप में की गई। पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक दोनों रविवार को ही घर से निकल थे। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जीआरपी ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज लालधर प्रसाद ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। परिजनों की तरफ से कोई आरोप नही लगाया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
रविवार से ही आत्महत्या की फिराक में थे युवक-युवती
परसीपुर स्टेशन के पास हुए दर्दनाक हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को ही दोनों चौरी बाजार में आ गए थे और कई स्थानों में लोगों ने टहलते हुए देखा। लोगों के अनुसार दोनों के परिजन इनके रिश्ते से खुश नहीं थे। इसलिए दोनों ने ऐसा कदम उठाया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों रविवार से ही आत्महत्या करने की फिराक में थे। सोमवार की सुबह परसीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचकर पूर्वी छोड़ पर खड़े हो गए और डेमो ट्रेन को आते देख दोनों रेलवे ट्रैक पर लेट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें