29 से 31 मार्च को लखनऊ में योग महोत्सव का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी संदेश योगी ने कहा कि योग से समाज में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए पतंजलि प्रयासरत है। अध्यात्म और स्वदेशी भारत निर्माण योजना को बढ़ावा देने के लिए योग को आधार बनाकर सामान्य मनुष्य के जीवन परिवर्तन लाया जाएगा।
इसके लिए 29 से 31 मार्च तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योग महोत्सव का आयोजन किया गया है।
वह मंगलवार को ज्ञानपुर के मिश्रा मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महोत्सव में हर रोज सुबह पांच से शाम सात बजे तक स्वामी रामदेव लोगों को नि:शुल्क योग और प्राणायाम सिखाएंगे।
विश्व योग दिवस 21 जून से पूर्व जन-जन से जोड़ेगा। युवाओं और महिलाओं को खासकर सहभागिता बढ़ाई जाएगी। योग को रोजगार परक बनाने के लिए आयुष मंत्रालय एवं पतंजलि योग पीठ की ओर से प्रयास किया जा रहा है।
मंडल प्रभारी धीरज सिंह ने कहा कि 25 मार्च को भदोही के मर्यादपट्टी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। 25 दिवसीय योग शिविर ज्ञानपुर में अप्रैल में कराया जाएगा। इस मौके पर रामेश्वर सिंह, दिनेश उमर, सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।