फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यौमे आशूरा आज, जिले भर में 502 ताजिये इमाम चौकों पर रखे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ल. के नवासे हजरत इमाम हुसैन की यौमे शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम की नौवीं तारीख को देर रात तक जिले के विभिन्न कस्बों में इमाम चौकों पर 502 ताजिये बैठाए गए। जिले भर ताजिये भदोही, गोपीगंज, खमरिया, ज्ञानपुर, सुरियावां, नईबाजार, घोसिया, रोटहां आदि में निकाले जाएंगे। कर्बला ले जाकर दफना दिए जाएंगे। भदोही में सभी ताजियादारों को रविवार को सुबह 10 बजे तक तकिया कल्लन शाह पर जमा हो जाने की अपील की गई है। भदोही और नईबाजार में कुल मिलाकर 100 ताजिये निकाले जाएंगे। नईबाजार के ताजिये अलग-अलग कर्बला ले जाए जाते हैं, जबकि भदोही के ताजिए शाम तक गल्ला मंडी स्थित कर्बला ले जाकर दफनाए जाएंगे। भदोही के विभिन्न मुस्लिम बहुल मोहल्लों में पिछले दस दिन से बनाए जा रहे ताजियों को शनिवार देर रात तक अंतिम रूप देने का काम होता रहा। उत्साही युवक देर रात तक काम करते रहे। ताजियों को आधी रात के बाद तक इमाम चौकों पर बैठा दिए जाने के बाद से अकीदतमंद फातिहा पढ़ने पहुंच रहे थे। कई मोहल्लों में अभी ताजिये का बाकी काम रात भर में पूरा किया गया।
विज्ञापन

उधर, इंडियन इस्लामी कमेटी की ओर से सभी ताजियेदारों को सुबह 10 बजे तक तकिया कल्लन शाह पर पहुंचने का आह्वान किया गया। कमेटी के सद्र शमसुद्दीन मुन्ना ने कहा कि इस बार समय का ख्याल रखा जाएगा। समय पर ताजिया उठेगा और समय पर कर्बला पहुंच कर लोगों को लौटना भी है। नगर पालिका की ओर से आज शाम से तैयारी शुरू कर दी गई थी। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने अपने देखरेख में सभी इमाम चौकों के पास प्रकाश व्यवस्था के अलावा चूने का छिड़काव कराया है।



ताजिया मार्ग का अधिकारियों ने लिया जायजा
भदोही। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए यौने आशूरा की पूर्व संध्या पर शनिवार को एसडीएम अरुण गिरी, सीओ अशोक मिश्र के साथ-साथ कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने शहर की गलियों में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं पूछी गईं साथ ही उनसे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग मांगा गया। सीओ भदोही ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्वक मनाने में सहयोग दें। अधिकारियों ने चौरी रोड से ताजिया जूलूस के रास्ते कोट, बाड़ा, पचभैय्या, जमुंद, अंबर नीम, कटरा बाजार तक गए। स़ड़कों की दशा के साथ साथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। जहां तार ठीक नहीं थे या प्रकाश व्यस्था ठीक नहीं थी वहां उन्हें ठीक करने के निर्देश दिया गया। अधिकारियों के साथ सभासद गुलाम हुसैन संजरी, गिरधारी जायसवाल, अलाउद्दीन खान और बिजली विभाग के अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें