फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के अभाव में नहीं हो पाता एक्स-रे, मरीज होते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी के पैर में चोट और किसी के हाथ में फ्रैक्चर होता है तो लोग नजदीक के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में पहुंचते हैं। वहां डॉक्टर देखने के बाद एक्स-रे के लिए लिखते हैं, लेकिन यहां अघोषित बिजली कटौती के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन के पास कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं है कि बिजली न रहने पर एक्स-रे करा सकें। सोमवार को दिन भर बिजली की आवाजाही के बीच मरीजाें को काफी परेशान होना पड़ा। कई मरीज तो उमस भरी गर्मी के बीच भी करीब डेढ़ बजे तक एक्सरे के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

एक्स-रे कराने आए संजय कुमार ने बताया कि वह सुबह दस बजे से आकर इंतजार कर रहे हैं। राज वर्मा ने भी सुबह 11 बजे से इंतजार करने की बात कही। इन लोगों की जांच अपराह्न डेढ़ बजे के बाद हो सकी। अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों से बात की गई तो वे अपने आप को असहाय बताते नजर आए। उनका कहना था कि बिजली से ही एक्स-रे मशीन चल पाती है। यहां जेनरेटर तो लगा है, लेकिन उसकी क्षमता कम होने के कारण एक्स-रे मशीन नहीं चल पाती है।
उधर, चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। खानपान में लापरवाही और तेज धूप से राजकीय अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द और एलर्जी के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। सोमवार को दिन भर में एक दर्जन नए मरीजों को राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि कई को ओपीडी में डॉक्टरों ने देखकर छोड़ दिया। काशीपुर के एक कारखाने में कालीन बुनाई करने वाले बुनकर फिरोज आलम ने कहा कि दो दिन पूर्व उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सुबह से लेकर दोपहर होने को आया, लेकिन आराम नहीं मिल सका था। सीएमएस डॉ.संजय तिवारी ने कहा कि मौसम तल्ख है। मौजूदा समय में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उल्टी दस्त, लू लगने अथवा पेट दर्द की शिकायत को हल्के में लेना भारी पड़ सकती है। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि सुपाच्य भोजन लें, खूब पानी पिएं और सड़क किनारे खुले में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। स्वच्छ पानी पिएं और प्रचंड धूप में घर से अनावश्यक बाहर न निकलें। तबियत बिगड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें