फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समापन तक पूजन समितियों ने नहीं लिया अस्थाई कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र और रामलीला समापन की ओर पहुंचने के बाद भी न पूजन समितियां अस्थाई कनेक्शन लेने के लिए आगे आईं और न विद्युत विभाग अभियान चलाकर कनेक्शन देने की जिम्मेदारी निभा सका है। रात में अचानक बढ़ रहे लोड से जर्जर उपकरण खराब होकर बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

नवरात्र, रामलीला शुरू होने से पहले थाना, कोतवाली में बैठक कर अधिकारियों ने गाइड लाइन के तहत कार्यक्रमों को संपन्न कराने, साफ-सफाई के लिए नगरों में निकाय प्रशासन, ग्रामीण क्षेत्रों में गांव की सरकार को जिम्मेदारी दी। विद्युत व्यवस्था के लिए वितरण खंड प्रथम और द्वितीय अंतर्गत आने वाले उप खंड अधिकारियों को अस्थाई कनेक्शन देकर औपचारिकताएं पूरी करने की बात कहीं गई थी। अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने बताया कि नवरात्र की अष्टमी तक एक भी अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं मिले हैं। यदि आवेदन मिलते तो विभाग प्रक्रिया को पूरी कर अतिरिक्त राजस्व का लाभ उठाता जो नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें