फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा कटान रोकने का कार्य दो दिनों में होगा शुरू, किसानों का धरना चौथे दिन रहा जारी

विज्ञापन
धीना में धरना देते किसान। संवाद
विज्ञापन
नदहा-गुरैनी लघु डाल कैनाल क्षेत्र में गंगा की कटान की समस्या को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर दो दिनों के भीतर कटान रोधी कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद, सहायक अभियंता अतुल गुप्ता तथा अवर अभियंता अजय यादव सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि गंगा कटान रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। सहायक अभियंता अतुल गुप्ता ने बताया कि पूर्व में बंधी प्रखंड द्वारा लगभग 70 मीटर क्षेत्र में बोल्डर लगाए गए थे तथा लघु डाल कैनाल के समीप पिचिंग का कार्य कराया गया था।
बाढ़ के दौरान पिचिंग क्षतिग्रस्त हो गई और बोल्डर गंगा में धंस गए, जिससे कटान की समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार कटान प्रभावित क्षेत्र में बोल्डर, पिचिंग और जियो बैग लगाकर सुरक्षा कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य तकनीकी उपायों के माध्यम से भी गंगा कटान रोकने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने संतोष व्यक्त किया, लेकिन स्पष्ट कहा कि जब तक कार्य की गुणवत्ता और प्रगति संतोषजनक नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरने में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष पारस विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, अखिल भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार मौर्य, लाल अंगद यादव, सोनू यादव, रामअवतार यादव, सूबेदार यादव, छोटू यादव, धनंजय यादव रहे। किसानों का कहना है कि वर्षों से गंगा कटान के कारण उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है।
उन्होंने स्थायी एवं प्रभावी कटान रोधी व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। वहीं अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि विभाग शीघ्र आवश्यक कार्य शुरू कर स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें