फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत करें, जनता को दें बेहतर सेवा

Tue, 19 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पखवारा कार्यक्रम का जिला अस्पताल परिसर में शुभारंभ करतीं एमएलसी रामलली मिश्रा। - फोटो : bhadohi
विज्ञापन
महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग से जनसंख्या स्थिरता पखवारा के  तहत स्वास्थ्य मेला और प्लान बनाओ, जिम्मेदारी निभाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी रामलली मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने चिकित्सकों, कर्मियों को मेहनत से कार्य करने और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने सर्वाधिक महिला नसबंदी करने पर डॉ. जीएस यादव, पीपीआईयूसीडी लगाने पर डॉ. शालिनी पाठक, एएनएम मुनक्का देवी, चंद्रकिरन, आशाराज कुमारी देवी को पुरस्कृत किया। सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने एमएलसी को बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने क्षय रोग विभाग की सीबी नेट मशीन का उद्घाटन भी किया। सीएमओ डॉ. सोनकर ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला। बताया कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए विभाग से परिवार नियोजन के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ बताया कि जनसंख्या का नियंत्रण देशहित में कितना जरूरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रभारी ओपी राव ने जिले में परिवार कल्याण के चल रहे कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

 एसीएमओ बीडी वर्मा ने पखवारे की ब्लॉकवार कार्ययोजना प्रस्तुत की। डॉ. आरके मौर्य ने उपलब्धियों को बताया। मेले में 563 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को मालाडी, निरोध और गर्भ निरोधक गोली वितरित की गई। पांच महिलाओं को आईवीसीडी, कॉपर टी लगाई गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एसएन सहाय, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, काउंसलर डॉ. फुजैल अशरफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें