फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिविर में महिलाओं को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा खालिसपुर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा निशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था। यह आयोजन महिला कल्याण विभाग की हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम की ओर से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को महिला अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह निषेध और बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही, पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय ने बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी गई। आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 1090 और 181 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में बताया गया। ग्रामवासियों को किसी भी कानूनी समस्या, घरेलू हिंसा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय और ग्राम प्रधान पिंटू राजभर सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें