फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पति ने भाभी से बना लिया संबंध... मुझे न्याय चाहिए...’ बेटे की लाश लेकर चौकी पहुंची महिला ने लगाई गुहार

Wed, 17 Apr 2024 07:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: आरोप है कि यहां तैनात दरोगा महेन्द्र कुमार ने सुनवाई करना तो दूर उन पर हाथ भी उठाया और वहां से भगा दिया। जिसके बाद वे न्याय की आस में परिवार के साथ एएसपी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
चौकी पर पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में 14 माह के मरे बेटे को गोद में लेकर चौकी में न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता को दरोगा ने बिना सुनवाई किए ही भगा दिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने महिला पर हाथ भी उठाया। जिससे उसके आंख में चोट आई। चौकी पर सुनवाई न होता देख पीड़िता अपने भाई के साथ एसपी कार्यालय न्याय की गुहार लगाने पहुंची। पीड़िता ने एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


चंदौली निवासी अजूबी बानो की शादी 23 नवंबर, 2014 को चौरी के दानूपट्टी निवासी बबलू के साथ हुई। शादी के पांच-छह सालों तक सबकुछ ठीक रहा। आरोप है कि इस बीच अजूबी जब अपने मायके गई तो उसके पति का संबंध अपनी भाभी के साथ हो गया। जिससे वह परेशान हो गई। इसको लेकर आए दिन विवाद भी होता था।

अजूबी ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिसमें आठ साल की नज्जो और छह साल तबस्सुम के साथ 14 माह के दो जुड़वा बच्चे हैं- हसन और हुसैन। आरोप लगाया कि उसकी भाभी भी लगातार उसे धमकी देती और प्रताड़ित करती थी। 10 दिन पहले उसने ही उनके दोनों जुड़वा बच्चों को कुछ खिला दिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गयी। 
विज्ञापन


दोनों को भदोही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हुसैन की तबीयत ठीक हो गई, लेकिन हसन की हालत गंभीर होने पर दो दिन बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। बनारस में बुधवार की सुबह 10 बच्चे उनके 14 माह के बेटे हसन की मौत होने के बाद वे न्याय की आस में अपने भाई इकबाल मोहम्मद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मरे हुए बेटे को लेकर चौरी चौकी पर पहुंची।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि महिला की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं। महिला का पति मुंबई रहता है, महिला उसे बुलाने पर अड़ी है। बच्चे की मौत कैसे हुई। यह चिकित्सक की जांच में पता चलेगा। महिला ने अपनी भाभी पर जो आरोप लगाया है। उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें