फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। स्टेशन के पश्चिमी फाटक के पास शुक्रवार की भोर में मालगाड़ी से कटकर कमला देवी (48) निवासी आजाद नगर-सुरियावां की मौत हो गई। घटना ब्लाक सेक्शन में होने के कारण रेलवे पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि मृतका अपने पति पप्पू वर्मा और बच्चों के साथ अंबाला में रहती थी। होली का त्योहार मनाने इन दिनों घर पर आई हुई थी। बताया कि भोर में टार्च लेकर शौच के लिए रेल पटरी की ओर जा रही थी उसी समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। सुबह होने पर जब ग्रामीण पटरी के किनारे से गुजर रहे थे कई टुकड़ों में बंटे शव को देखकर शोरगुल मचाया। भीड़ जुटने पर महिला की शिनाख्त हो सकी। इस संबंध में जंघई जीआरपी के उपनिरीक्षक रमेश सिंह चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें