फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उठ सके बचाव के कदम,ठंड से मौतों का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। पछुआ हवाएं चलने से रात में गलन बढ़ गई है, लेकिन अभी तक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। सोमवार की रात में सरई मिश्रानी गांव में एक महिला की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम में नमी बढ़ गई है। आसमान साफ होने से दिन में धूप निकल रही है। इससे दिन में लोगों को राहत मिल रही है लेकिन रात में पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ जा रही है। जिससे न्यूनतम तापमान 10 से 12 के आसपास रहता है। गलन बढ़ने के बाद भी प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। सोमवार की देर रात सरईमिश्रानी गांव निवासी प्रमिला देवी (37) की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक शौच से लौटी प्रमिला के पेट में अचानक दर्द हुआ। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नवंबर में जिलास्तरीय बैठक कर उच्चाधिकारियों ने नगर पालिका, निकाय, ग्रामसभा, स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने और तीनों तहसील भदोही, औराई और ज्ञानपुर में गरीबों को चिन्हित कर कंबल वितरित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक न तो अलाव जले और न ही कंबल वितरित हो सका। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी शीतलहर जैसी स्थिति नहीं है। तीनों एसडीएम को ठंड के मद्देनजर अलाव जलवाने के लिए कहा गया है। शासन स्तर से चयनित संस्था की ओर से 10 दिसंबर को कंबल दिया जाएगा। उसके बाद तीनों तहसीलों में गरीबों को चिह्नित कर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें