फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मरीज स्वस्थ हुए, चार नए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पुलिसकर्मी समेत चार नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 2124 पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या 86 है। उपचार के दौरान सात मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है, लेकिन उसका कहीं पालन नहीं हो रहा। जिसके कारण संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
मंगलवार को पुलिस लाइन का एक सिपाही, सरोई में एक तीन वर्षीय बालक, गहरपुर में युवती और मिश्राईनपुर में एक अधेड़ सक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर गौर किया जाए तो अब तक 85 हजार 641 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए लिया गया। जिसमें 84 हजार 201 की रिपोर्ट आ चुकी है। मंगलवार को 669 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए लिया गया। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। मंगलवार को सात संक्रमित स्वस्थ हो गए। उन्होंने कहा कि संक्रमितों केस के सापेक्ष एक्टिव केस की संख्या मात्र 86 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें