फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के गिराई गांव के सामने शुक्रवार शाम को राजमार्ग पर कार की चपेट में आने से धन्ना देवी (40) की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार बिंद की पत्नी धन्ना देवी एक निजी अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य करती थी। शाम के समय अस्पताल में कार्य समाप्त कर घर लौट रही थीं। राजमार्ग को पार करते समय प्रयागराज से वाराणसी की ओर तेज गति से जा रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें