पत्नी की जिद पर बुलेंदर उसे सूरत में कमरा बदलने के बाद ले जाने की बात कहकर टाल दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार की दोपहर विवाद हुआ। जिसके बाद बुलेंदर काम पर चला गया। इधर, पति से नाराज लक्ष्मी अपनी दो साल की बेटी रियांशी को लेकर मायके जाने की बात कहकर निकल गई।
लक्ष्मी दानूपुर से वहिदानगर पहुंची। जहां से मायके जाने की बजाय वह मुंगरहा गांव पहुंच गई और वह मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जा रही बापू धाम एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे दोनों मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला का मोबाइल बरामद किया और घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद उसके पति समेत मायके के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि घटनास्थल से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।
मृतका लक्ष्मी देवी के पति बुलेंदर तीन भाई हैं। जिसमें यह दूसरे नंबर पर था। घर में तीनों भाइयों के परिवार के साथ सास-ससुर रहते थे। बुलेंदर की लक्ष्मी के साथ दूसरी शादी हुई थी। बुलेंदर के पहली पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद लक्ष्मी के साथ उसकी साथी हुई। अब इसके दूसरी पत्नी और बेटी की भी मौत हो जाने से वह सदमे में है।