फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी उम्र की कामना

Thu, 20 Oct 2016 12:49 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
करवा चौथ पर चलनी से चांद का दीदार करती एक सुहागिन। - फोटो : bhadohi
विज्ञापन
चलनी में चांद के साथ अपने जनम-जनम के साथी का चेहरा देखकर सुहागिनें निहाल हो उठीं। लंबे इंतजार के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे चांद का दीदार हुआ तो अखंड अहिवात की मनोकामना लिए सुहागिनें चहकते हुए छत पर भागीं। चलनी में चांद के साथ पति का चेहरा देखकर उन्हीं के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया।       
विज्ञापन

सुहाग की सलामती के लिए मनाया जाने वाला करवा चौथ का व्रत बुधवार को जिले में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने सुबह से लेकर देर रात तक निराजल व्रत रखा। इस दौरान अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना की गई।

पूजा वाले घरों में पूरे दिन मंगल गीत गाए गए और चहल-पहल बनी रही। इस दौरान सजने-संवरने और पकवान बनाने का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा। साज-शृंगार और नए कपड़े पहनकर महिलाएं सूर्यदेव के अस्त होते ही चांद के इंतजार में टकटकी लगाकर बैठ गईं। रात ठीक 08:27 बजे जब धुंध को चीरती हुई चांद  की किरणें धरती पर पहुंचीं तो सुहागिनें चहक उठीं। दौड़ते हुए सभी छत पर गईं और पूजा शुरू हो गई। करवा, सरई और चलनी की मदद से चांद देखने की रस्म अदायगी कर व्रत पूरा किया गया। इसके बाद घरों में विविध पकवान का स्वाद लिया गया।
विज्ञापन


करवा चौथ का चलन गांवों में भी बढने लगा है। नगर से इतर गांव की कई महिलाओं ने व्रत रखकर पति की सलामती की दुआ की। जिला मुख्यालय से लगे लखनों गांव में प्रमिला दुबे ने कहा कि करवा चौथ का व्रत वह कई सालों से करती आ रही हैं। अब गांवों में भी यह व्रत रखने वाली महिलाओं की तादाद बढ़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें