फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनभर गांवों के बीच की दूरियां हो जाएंगी कम

Mon, 20 Jun 2016 02:16 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
सुरियावां के पांडेयपुर में विश्राम पुल के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि सांसद मछलीशहर राम चरित्र निषाद।
विज्ञापन
 भदोही के अभियां और जौनपुर के कसेरवां इलाके के दर्जन भर से अधिक गावों के बीच की दूरियां अब कम हो जाएंगी। वरुणा नदी पर विश्राम पुल के निर्माण से यह संभव हुआ। रविवार को पुल का लोकार्पण मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद ने किया। इस दौरान उन्होंने 18 लाख खर्च करके पुल का निर्माण कराने वाले सुभाष चंद्र पांडेय की सराहना के साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भदोही के अभियां और जौनपुर के कसेरवां इलाके के दर्जन भर से अधिक गावों के लिए यह पुल वरदान साबित होगा। उन्होंने जंघई मार्ग से पुल तक पिच मार्ग देने की घोषणा की। इससे जंघई और अभियां की दूरी सात किमी से अधिक सिमट जाएगी। कहा कि सुभाष चंद्र पांडेय ने 18 लाख खर्च कर जनता के लिए जो पुल वरुणा नदी पर बनवाया वह समाज के लिए सीख है। पुल बनवाकर उन्होंने सरकार और नेताओं को आइना दिखाया। 
 उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मेहनत कर देश को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। जबकि विरोधी विकास के बजाए मुद्दे ढूंढ़कर भाजपा के विकास रथ को रोकना चाह रहे हैं। इसके पूर्व सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद फीता काटकर पुल का लोकार्पण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश पांडेय, बटेश्वरनाथ पांडेय, राम अचल, सुरेश, दयाशंकर, राजमणि, रविशंकर दूबे, बंटेश सिंह, सुनील, संजय, नेमधर, दिनेश नाथ शुक्ला, जटाशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इनसेट 
हिंदुओ ने डर और मुस्लिमों ने स्वेच्छा से छोड़ा कैराना 
सुरियावां(ब्यूरो)। भाजपा सांसद रामचरित्तर निषाद ने पत्रकारों की तरफ से कैराना पलायन विवाद पर कहा है कि हिंदुओं ने वहा भय के कारण जबकि  मुस्लिम समाज के लोगों ने व्यवसायिक कारणों से स्वेच्छा से पलायन किया। पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि सपा के पास कुछ बचा नहीं है। उसका आखिरी समय चल रहा है। साइकल पर मुलायम का पूरा परिवार बैठा है, जिससे वह ब्रस्ट हो गया। जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी और वह  प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएगी।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में 40 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। सरकार सभी को एक समान अनुदान देती है, फिर अलीगढ़ में एक खास वर्ग के छात्रों के पढ़ने की सुविधा ही क्यों हैं। भाजपा इस पर जल्द फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें