फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: क्या लखनऊ का सच में बदल जाएगा नाम? BJP सांसद संगम लाल गुप्ता की मांग पर जानें क्या बोले ब्रजेश पाठक

Wed, 08 Feb 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणनगरी किए जाने की मांग की है। उनकी इस मांग पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बुधवार को बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
भदोही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबों का शहर यानी यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणनगरी किए जाने की मांग की है। उनकी इस मांग पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बुधवार को बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन


भदोही में ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सर्वविदित है कि लखनऊ का नाम लक्ष्मण नगरी ही था। अभी सरकार उस पर काम कर रही है। भविष्य में जैसी जरूरत होगी वैसा ही काम होगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण व अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आए थे।

बता दें कि प्रतापगढ़ से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणनगरी किए जाने की मांग की है। गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुर या लक्ष्मणनगरी करने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। 

विज्ञापन

मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी 

भदोही में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
एक दिनी दौरे पर बुधवार को कालीन नगरी भदोही पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों के चलते ही लोगों के दिलों से ऊतर चुकी है। राहुल गांधी भी कुछ वैसा ही कर रहे हैं। संसद जैसी जगह पर खड़े होकर वे जिस तरह का बयान देते हैं। वह उनकी मानसिक स्थिति के बारे में बताता है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। घोटालों की सरदार रही कांग्रेस के पास भाजपा की विकासवादी नीतियों का कोई जवाब नहीं है। शायद इसीलिए उनके नेता ऊलुल-जुलूल बयान देते हैं। 
विज्ञापन

गाजीपुर से आए डिप्टी सीएम साथ हुए रवाना

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी बुधवार शाम साढ़े चार बजे भोदही जिले में पहुंच गए। केशव प्रसाद मौर्य गाजीपुर जनपद भ्रमण पर आए थे, जबकि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिले में मौजूद रहे। एक ही हेलीकॉप्टर से लखनऊ जाने के लिए वह गाजीपुर से कार्यक्रम समाप्त कर पुलिस लाइन ज्ञानपुर पहुंचे। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी संग डीएम, एसपी और सीडीओ ने पुष्पगुच्छ दिया। उसके बाद दोनों डिप्टी सीएम लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें