पिछड़ों के दम पर केंद्र और प्रदेश के कुशासन से मुक्ति मिल सकती है। उक्त बातें शनिवार को धनापुर गांव में तीन दिवसीय मेरा गांव-मेरा देश अभियान का समापन युवा संवाद से कर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी धर्मेंद्र निषाद ने कही।
युवाओं से कहा कि आने वाला समय आपका है। आपके हक-अधिकार को छीनने वाली सरकार को कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। विधानसभा चुनाव-2022 संपन्न होने में बहुत कम समय हैं। पार्टी कार्यकर्ता युवाओं, पिछड़ों और दबे-कुचले समाज तक पहुंच कर ही बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे के साथ धनापुर बिंद बस्ती में प्रभात फेरी निकाल कर भ्रमण। बुढ़ेनाथ मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई में हाथ बंटाया। युवाओं ने केएनपीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने पर वक्ताओं ने हाथ में कमान आने पर बड़ी राहत देने आश्वासन दिया।
इसी तरह जेठूपुर में विजय गौतम ने महिलाओं, बच्चों, पुरुषों से मिलकर अभियान की महत्ता पर चर्चा की। पवर्तपुर, घोसिया, खमरिया, माधोसिंह, सहसेपुर में जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कार्यक्रम का समापन कराया। कार्यक्रम में राजबहादुर सिंह, गौरीशंकर उपाध्याय, सियाराम बिंद, रामाश्रय सरोज, सभाजीत सरोज, चंद्रशेखर पाल, संतोष पाल, राजेश पाल, केशवनाथ चौबे, जगदीश चौबे, सिंटू चौबे, अनिल, उमाशंकर सरोज, मठोली मिश्र, करीम अहमद, राजकुमार गौतम, विनोद शर्मा, आशुतोष पांडेय, अबरार अहमद, चंद्रकला पुष्कर, परवेज, आनंद, गोवर्धन सेठ आदि रहे।