ज्ञानपुर। गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और किसानों की दिक्कतों के निराकरण के लिए बुधवार को पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम खोला गया।
इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्प लाइन नंबर 9140795441 व 7897394889 पर किसान अपनी समस्याओं की जानकारी देकर समाधान करा सकेंगे। केंद्र प्रभारियों के अनुपस्थित रहने पर भी केंद्र चलते रहेंगे, जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से होती रहेगी।