फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपीगंज नगर पालिका के लिपिक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण जानलेवा होता जा रहा है। इस बीच गोपीगंज नगर पालिका में लिपिक के पद तैनात एक कोरोना संक्रमित कर्मी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। संक्रमण के चलते जिले में अब तक कुल 37 व्यक्तियों की जान चुकी है। हालांकि दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण से नौ लोगों की जान गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह के अनुसार बुधवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है। संक्रमित व्यक्ति गोपीगंज नगर पालिका परिषद में लिपिक पद पर कार्यरत थे। कर्मी एक सप्ताह पूर्व ही जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा था। सीएमओ ने बताया को कोरोना के दूसरे स्टेन में जनपद में ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में अब तक जिले में कुल 9 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैै। जबकि पिछले साल को मिलाकर कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 37 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें