फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद: 49 केंद्रों पर अब एक मार्च से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अबकी एक मार्च से ही गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। विपणन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। 49 क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। गेहूं खरीद नीति में भी बदलाव किया गया है। किसानों को समर्थन मूल्य 2275 रुपये में 20 रुपये अतिरिक्त जोड़े जाएंगे। उनके खाते में प्रति क्विंटल 2295 रुपये भेजने की योजना है। पंजीयन के मामले में भी रियायत दी गई है।
विज्ञापन


जिले में गेहूं की खरीद की तैयारी महीने भर पहले से चल रही है। पहले एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होती थी। इस साल इसे 15 मार्च से खरीद शुरू की जानी थी। अब सरकार ने एक मार्च से ही इसकी शुरुआत करने का आदेश दिया है। इसके लिए जिले भर में 49 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 100 क्विंटल उत्पाद बेचने पर किसानों को जहां तहसील से सत्यापन कराने की जरूरत नहीं होगी और अनाज की सफाई की रकम भी उनके खाते में भेजी जाएगी। पहले सफाई का पैसा केंद्र प्रभारियों के माध्यम से दिया जाता था।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं बेचने के लिए अब तक करीब 1088 किसानों ने पंजीकरण कराया है। शासन ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित किया है। नई क्रय नीति में किसानों को 20 रूपये अतिरिक्त जोड़कर खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को गाइडलाइन जारी कर एक मार्च से खरीद की शुरूआत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें