ज्ञानपुर। आरईएस के नए अधिशासी अभियंता शिव प्रकाश पांडेय ने अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों की मंगलवार को बैठक बुलाी और तीन साल की फाइल तलब की। इससे विभाग के अपरातफरी मच गई।
विकास भवन स्थित आरईएस दफ्तर में अक्सर सन्नाटा पसरा रहता था। नए अभियंता के आने पर व्यवस्था बदली नजर आई। सुबह 10 बजे ही कर्मचारी से लेकर अन्य लोग पहुंच गए। एक्सईएन ने पहले अभियंताओं और बाद में ठेकेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अवर अभियंता और सहायक अभियंता प्रतिदिन सड़कों की जांच करें। निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति देखें और उसकी प्रतिदिन रिपोर्ट दें। गाइडलाइन के हिसाब से जिन सड़कों का काम नहीं होगा, उन ठेकेदारों पर कार्रवाई तय की जाएगी साथ ही भुगतान रोका जाएगा। उन्होंने साल 2021 से अब तक की फाइलों को तलब किया है।