फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, केंद्र पर अब तक 3318 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय गेहूं क्रय केंद्र जंगीगंज में गेहूं खरीद पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा होने की संभावना है। गेहूं खरीद में तेजी आई है। बीते साल केंद्र पर कुल 3321 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। वहीं इस बार अब तक 90 किसानों से 3318 क्विंटल गेहूं खरीद की जा चुकी है। जो पिछले साल से सिर्फ 3 क्विंटल कम है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार खरीद का आंकड़ा बीते साल की अपेक्षा ज्यादा रहेगा। शनिवार को नवधन गांव के राकेश कुमार, दानीपट्टी के गोपाल पांडेय और बड़ागांव के शीतला प्रसाद सहित कई किसानों ने गेहूं की बिक्री की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें