फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों की विरासत को बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा : सांसद

विज्ञापन
कालीन भवन में उद्यमियों को संबोधित करते सांसद डा.विनोद बिन्द। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
भदोही। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि भदोही का नाम विश्व के नक्शे में शामिल है। यहां के बुनकरों, शिल्पियों की विरासत को बचाए रखने के लिए उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

वे मंगलवार को मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) और ऑल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के हार्दिक आभार, स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसका लाभ कालीन उद्योग को तो मिलेगा ही है।
विज्ञापन

वहीं, मजदूरों और हस्तशिल्पियों तक भी राहत पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आयकर की धारा 43बी में जो उद्यमियों की मांग है, उसके संबंध में हम पूर्व में भी प्रयास किया जा चुका है। मैं सीईपीसी-एकमा प्रतिनिधियों को पुनः नई दिल्ली बुलाकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री से संवाद कराने का काम करूंगा और पूरा जोर दूंगा कि 45 दिन की समय सीमा को बढ़ाकर 180 दिन कर दिया जाए।
ढांचागत विकास के संंबंध में सांसद ने आश्वस्त किया कि के स्वास्थ्य और शैक्षणिक विकास सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इसलिए मैं अपने कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र के लिए जो कुछ भी हो सकेगा करूंगा।
अमेरिकी टैरिफ घटने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए एकमा और सीईपीसी प्रतिनिधियों ने पीएम का आभार जताते हुए सांसद का बुके देकर, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। एकमा अध्यक्ष रजा खां ने सांसद से माधोसिंह रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी।
सीईपीसी अध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने सांसद से आयकर की धारा 43बी की समय सीमा छह महीने करने की मांग की, जबकि सीईपीसी उपाध्यक्ष असलम महबूब ने पकरी रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण समेत प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
एकमा के मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने टैरिफ कम होने पर सांसद के माध्यम से कालीन उद्योग की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। सुजीत जायसवाल ने भदोही-वाराणसी फोर लेन मार्ग निर्माण की सुस्त गति की ओर सांसद का ध्यानाकृष्ट किया।
संचालन पीयूष बरनवाल ने किया। एकमा उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने आभार जताया। स्वागत करने वालों में पूर्व एकमाध्यक्ष ओएन मिश्रा, वासिफ अंसारी, इम्तीयाज अहमद, जय प्रकाश गुप्ता, शमीम आलम लल्लन, राम गोपाल गोयल, अब्दुल सत्तार, अमित मौर्य, सादिक अंसारी, केएस तिवारी, साजिद अंसारी, एजाज अंसारी, इस्तीयाक खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें