लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत के मामले में पुलिस ने चालक रामरति बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। मृतक प्रभात मिश्रा के भाई प्रशांत मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई 16 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे वाराणसी से प्रयागराज जा रहे थे। लालानगर टोल प्लाजा के पास लघु शंका के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनके भाई की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मामले में आरोपी चालक रामरति बिंद निवासी कटका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। संवाद