फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साथ मरने का लिया था फैसला, ऐन मौके पर मुकर गई बसंती!

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव में बुधवार को पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति रोहित बिंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में युवक ने बताया कि पति-पत्नी ने साथ मिलकर आत्महत्या करने का फैसला किया था। जिसके कारण वह उसे मायके से लेकर घर आया था, लेकिन ऐन मौके पर उसकी पत्नी बसंती मुकर गई। जिससे गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी और खुद जहर पीकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सुरियावां कोतवाली के वारी गांव निवासी रामजीयावन बिंद के बेटे रोहित बिंद की शादी पांच साल पहले मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डढिया निवासी गुलाब बिंद की बेटी बसंती देवी के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह उसने अपनी पत्नी की चाकू से वारकर हत्या कर दी और खुद जहर पीकर जान देने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी की हत्या को लेकर पूछताछ में पति रोहित बिंद ने पत्नी बसंती पर वादा के खिलाफ जाने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह और उसकी पत्नी परिवार और आसपास के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर एक साथ आत्महत्या करने का निर्णय लिया था, लेकिन ऐन मौके पर उसने आत्महत्या करने से मना कर दिया। जिससे गुस्से में आकर उसके गले पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद पहले फंदे पर झूलने का प्रयास किया, लेकिन हिम्मत न करने पर जहर पी लिया। एसपी ने बताया कि रोहित नशे का आदि है। उसने पूछताछ में यह बातें बताई है। सच्चाई क्या हैं। इसको लेकर पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें