फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण में आशा की भूमिका अहम : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
भानीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आशा संगिनी और आशा की एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें संचारी रोग नियंत्रण को शत प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके चक भी प्रशिक्षण में पहुंचे। उन्होंने आशा और संगिनी को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर काम करने को प्रेरित किया। अधीक्षक ने सभी आशाओं और आशा संगीनियों को संचारी रोग नियंत्रण को सफल बनाने के लिए कहा। सीएमओ ने बारिश और धूप से बचने के लिए 40 आशाओं को छाता भी दिया। इस मौके पर अंकित सिंह, श्याम सुंदर सिंह, पंचदेव, शिवेंद्र, डॉ. वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को बनाएं सफल: अभोली। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को बीडीओ अनिल कुमार राय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने कहा कि गांव के आस-पास घरों के पानी इकट्ठा न होने दें। पशुओं की नाद की सफाई नियमित करें।
विज्ञापन

जिस नाद में पशु नहीं खा रहे हो उसको पलट कर रख दें। जिससे उसमें पानी इकट्ठा न होने पाए। खुली हुई बाजार की वस्तुएं न खाए और न खिलाएं। शरीर को ढक कर रखें तथा मच्छरदानी का प्रयोग करें। मौके पर विनय श्रीवास्तव, शाहिना महमूद, सुमन लता मिश्रा, उमा सिंह, रीना, कविता, सावित्री, मंजू, नीलम आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें