फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 100 साल पुराने तालाब में लबालब होगा पानी, बनेगा अमृत सरोवर

Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही

सार

भदोही जिले के ख्यौंखर गांव में शनिवार को 100 साल पुराने तालाब को अमृत सरोवर बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया। करीब 60 लाख की लागत से उसका सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
अमृत सरोवर बनाने के लिए भूमिपूजन में ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद और बीडीओ राकेश कुमार मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के अभोली ब्लॉक के ख्यौंखर गांव में शनिवार को 100 साल पुराने तालाब को अमृत सरोवर बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया। करीब 60 लाख की लागत से उसका सुंदरीकरण किया जाएगा। ख्योखार गांव में दशवता देवी मंदिर के पास स्थित तालाब को अमृत सरोवर बनाने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद और बीडीओ राकेश कुमार मिश्र ने भूमिपूजन किया।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गुमनाम शहीदों की याद में अमृत सरोवर का निर्माण हो रहा है। अमृत सरोवर बनने से जलस्तर को ठीक रखने में मदद मिलेगी। पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। प्रभारी एडीओ आईएसबी गणेश राय ने कहा कि अमृत सरोवर बनने वाले तालाब दूसरों से अलग होंगे। ऐसे तालाबों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 30 लाख मजदूरी आएगी।

इससे 13 हजार से अधिक मानव दिवस सृजित होंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान भोला नाथ यादव, शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार बिंद, कैलाश नाथ यादव, रामचंद्र यादव, पारस नाथ सरोज, चंदन मौर्य, कामता प्रसाद बिंद, ललिता देवी, पप्पू मिश्रा, सुरेश बिंद, श्रीराम यादव, हुबलाल, पंकज आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें