फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहीं छाड़ा गया पानी, मोरवा और वरुणा नदी सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। जिले में मोरवा और वरुणा नदी में धूल उड़ रही है। नदियों में पानी नहीं होने से जंगली जानवर पानी की तलाश में भटक कर बस्तियों की ओर रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के मध्य में मोरवा और उत्तरी छोर पर वरुणा नदी है। जिले में वरुणा की लंबाई करीब 37 तो मोरवा नदी की लंबाई 46 किलोमीटर है। दोनों नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए साल 2018-19 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने पहल शुरू की थी। मनरेगा से नदियों की खोदाई कराई गई। उनको गहरा किया गया ताकि पानी रुके। कुछ जगहों पर छोटे-छोटे चेक डैम भी बनाए गए। इसमें तकरीबन दो करोड़ रुपये भी खर्च हुए। वन विभाग की तरफ से पौधरोपण की कार्ययोजना भी बनी। कुछ स्थानों पर पौधरोपण हुआ, लेकिन वह भी सूख गए। जनवरी और फरवरी में ही मोरवा सूख जाती है जबकि वरुणा भी मार्च तक आते-आते सूख जाती है। अप्रैल और मई में ही इनमें धूल उड़ने लगती है। जिससे इनके उद्धार का प्रयास सफल हाेता नहीं दिख रहा है। नदियों में पानी न होने से सियार, नीलगाय समेत अन्य जंगली जानवर प्यास बुझाने के लिए बस्तियों की तरफ रुख करने लगे हैं। इससे नदियों के किनारे रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी भी बढ़ गई है।। माह भर पूर्व तत्कालीन डीएम ने नदियों में नहर के माध्यम से पानी छोड़ने का आदेश दिया था, लेकिन उसका अभी तक पालन नहीं हो सका।
दो साल पूर्व आई थी डेनमार्क की टीम

ज्ञानपुर। नदियों के संरक्षण के लिए सरकार ने डेनमार्क से करार किया है। समझौते के तहत डेनमार्क सरकार के सहयोग से प्रदेश की कुल 24 छोटी नदियों का पुनरोद्धार होना था। इसमें वरुणा और मोरवा नदी भी शामिल है। 24 अप्रैल 2023 को वाराणसी आई टीम जिले में भी पहुंची। भदोही के नई बाजार और धौरहरा के समीप बने ड्रेन का अवलोकन किया था। उस दौरान टीम ने नदियों की हालत पर चिंता जताई। टीम ने वरुणा नदी में गिर रहे मोरवा के मुहाने को भी देखा, हालांकि उसके बाद अब तक कोई खास पहल नहीं की गई।
विज्ञापन


ज्ञानपुर मुख्य नहर से अप्रैल में मोरवा और वरुणा में पानी छोड़ा गया था, लेकिन गर्मी के कारण वह सूख गया है। जल्द ही दुबारा पानी छोड़ा जाएगा। - सुधीर कुमार पाल, अधिशासी अभियंता नहर।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें