फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएं चौकीदार: एएसपी

विज्ञापन
ुरियावां कोतवाली में चौकीदार को कंबल और साफा देते एएसपी राजेश भारती। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
स्थानीय थाना परिसर में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के 168 चौकीदारों को कंबल व साफा वितरित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कंबल व साफा वितरित करते हुए कहा कि चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। चौकीदार चुनाव को देखते हुए अहम सूचना दें जिससे अमन चैन कायम रहे।
विज्ञापन

कहा कि इस पर विशेष ध्यान दें कि यदि कोई व्यक्ति किसी मतदाता को धमकी देता हो या किसी तरह से परेशान करे तो इसकी सूचना थाने को दें। सीओ भदोही अजय कुमार ने कहा कि चौकीदारों को सूचना देने के सदैव आगे रहना चाहिए। डरना नहीं चाहिए। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय ने चौकीदारों की समस्याओं को लेकर कहा कि कंबल, टार्च, साइकिल मरम्मत आदि के लिए धनराशि अब सीधे खाते में धन जाएगा। इस अवसर पर कोतवाल भुवनेश्वर पांडेय, शेर बहादुर सिंह, संतोष मिश्रा, दिलीप यादव व एस आई उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें