फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटा हुआ कीमती लेंस बरामद, पांच गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2015 01:47 AM IST
Was robbed recovered precious lens , five arrested
विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ के कीमती लेंस की दो पेटियों को किया बरामद
विज्ञापन

कैमरामैन को सात माह पूर्व मारपीट कर अमवां के पास फेंका था
मुंबई भागने के फिराक में थे आरोपी,
लालानगर टोल प्लाजा के पास से किया गिरफ्तार  
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। फिल्म की शूटिंग में लगने वाले एक करोड़ के कीमत के कीमती लेंस की लूट के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। करीब एक करोड़ के कीमत का लेंस सहित पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई भागने के फिराक में रहे बदमाशों को पुलिस ने लालानगर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। चार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक एके राय ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से मुखातिब होकर लूटकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सात माह पूर्व इलाहाबाद में फिल्म शूटिंग होने के नाम पर एक करोड़ कीमत के शूटिंग लेंस को बुक कराया गया था। लेंस मालिक को मुंबई में 50 हजार रुपये एडवांस दिया गया था। कैमरामैन फिरोज शेख पुत्र इरशाद मलाड इस्ट मुंबई लेंस को लेकर छह सितंबर 2014 को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से बोलेरो सवार सात लोग उसे रिसीव कर इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। हंडिया के पास सभी ने कैमरामैन को मारपीट कर घायल कर दिया और लेंस की दोनो पेटियों को लूटकर अमवां स्थित सरदार ढाबा के सामने गाड़ी से फेंक दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में कैमरामैन ने 10 सितंबर 2014 ने सात लेंस सहित दो पेटियां, दो मोबाइल और पर्स छीनने का मुकदमा दर्ज कराया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी ने बताया कि पिछले दिनों नई टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण करने का निर्देश दिया गया था। सर्विलांस के जरिए लूटेरों को भनक लग गई कि पुलिस उनके पीछे लगी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि सभी अभियुक्त मुंबई भागने के फिराक में हैं।
अभियुक्त नितिन राजभर पुत्र किशोरी लाल निवासी लश्करपुर चोलापुर वाराणसी के यहां सभी एकत्र होकर मुंबई जाने के लिए निकल लिए। शनिवार की रात लालानगर टोल प्लाजा के पास से लूट में प्रयुक्त बोलेरो यूपी 63 आर 4666 के साथ नितिन राजभर, बबलू बिंद निवासी चुनार मिर्जापुर, राममूरत राजभर चौबेपुर, रामजीत राजभर चौबेपुर, नथूनी राजभर चुनार मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद ऐरी अल्ट्रा प्राइम लेंस चार, एलोरा जूम लेंस एक जिसकी कीमत अस्सी लाख को बरामद किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ डकैती सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में वांछित संचयन भट्टाचार्य पूनमनगर अंधेरी मुंबई, राकेश राजभर सरैया चौबेपुर वाराणसी, शीतल राजभर चौबेपुर, मुरारी राजभर निवासी नरपतपुर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण का खुलासा होने पर पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल मंडल ने पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन


इनसेट
पुलिस और क्राइम ब्रांच के प्रयास से मिली सफलता  
ज्ञानपुर। फिल्म इंडस्ट्री के एक करोड़ से अधिक के लेंस लूटकांड का खुलासा करने के मामले में क्राइम ब्रांच और पुलिस का प्रयास रंग लाया। टीम में विनोद कुमार राय, रमेश चौबे, रामगति कुशवाहा, एचसीपी गिरीश त्रिपाठी, सचिन झा, इमरान खां, अभिषेक मिश्रा, ब्रज किशोर शर्मा, ओम प्रकाश यादव, फैजान खां, वेद तिवारी, रोहित सिंह, इजहार खां, विरेंद्र कुमार राय, शशिकांत पांडेय, रामसिंह, अजीत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें