फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपोरेट घरानों की पिछलग्गू है मोदी सरकार

Sun, 12 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर कालोनी स्थित जिला कार्यालय से निकली पदयात्रा ने नगर भ्रमण किया, भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन से किसानों विरोधी बताकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



पदयात्रा में प्रदेश प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी, प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्गागंज प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री क्रांति शुक्ला भी शमिल हुए।


पदयात्रा के दौरान दुर्गागंज त्रिमुहानी पर नुक्कड़ सभा करके कांग्रेसजनों ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर खिंचाई किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने कहा कि  कारपोरेट घरानों की पिछलग्गू बन चुकी केंद्र की मोदी सरकार को देश के किसानों, मजदूरों, गरीबों, असहायों के हित नहीं दिखाई दे रहा है।

बल्कि  इन्हें और विवश करने के लिए कानून में संसोधन कर पूंजीपतियों को मजबूत बना रही है। कहा कि  जनविरोधी कार्यो के चलते केंद्र सरकार विफल हो चुकी है।

 बताया कि  19 अप्रैल को जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रैली में पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी श्री द्विवेदी ने कड़ी धूप में पदयात्रा करने वालाें को सराहा, कहा कि  केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह किसानों के विरोध में कार्य कर रही है।
विज्ञापन


 इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र उपाध्याय, डॉ. सगीर खां, रत्नेश मिश्र, सिद्धार्थ मिश्रा, दीनानाथ दुबे, संजीव दुबे, कुलदीप श्रीवास्तव, माबूद खां, गुलजारी लाल, जगदीश प्रसाद, संजय दुबे, जान मोहम्मद, लाल मणि चौरसिया, लवकुश नारायण, गुलशन, संतोष, समीउल्लाह, आनंद उपाध्याय, रामेश्वर पांडेय, आलोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें