सीतामढ़ी। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की शनिवार को सीता समाहित स्थल परिसर में बैठक हुई। इसमें डीघ ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। धनतुलसी के ग्राम प्रधान विवेक सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष और शेष नारायण को महासचिव बनाया गया। प्रधान हित में संघर्ष करने और विकास पर जोर दिया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा शंकराचारी ने कहा कि गांव के विकास में प्रधानों की भूमिका अहम होती है। संग़ठन की मजबूती एवं ग्राम प्रधानों के हितो की रक्षा के लिए डीघ के बाद शीघ्र ही जनपद के ज्ञानपुर, औराई, भदोही, सुरियावां, अभोली ब्लाकों में पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यही संगठन रजिस्टर्ड है। मार्ग दर्शक रविशंकर पांडेय ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान संग़ठन की मजबूती में जुट जाएं। इस दौरान सर्वसम्मति से धनतुलसी के ग्राम प्रधान विवेक कुमार सिंह उर्फ पंकज को डीघ ब्लॅाक का अध्यक्ष, बहपूरा के प्रधान शिव चंद्र शुक्ला को ब्लॉक संरक्षक, जगापुर के प्रधान शेषनारायण पांडेय को महासचिव, दिनेश कुमार शुक्ल को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष और देवी शंकर यादव को सचिव मनोनित किया गया। इस मौके पर रविशंकर पांडेय, रूद्रपति दूबे, वकील दूबे, शिव चंद्र शुक्ल, विनय दुबे, राहुल सिंह, रत्नेश मिश्रा, दिनेश शुक्ल, अजीत सिंह, वकील मिश्रा, देवी शंकर, शेषनारायण पण्डेय, आदि रहे।