फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय पट्टा के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ विकास खंड के महुआरी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को आवासीय पट्टा आवंटन के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अविलंब पट्टा आवंटन एवं आवास दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि महुआरी के तालाब संख्या 72 और 75 की जमीन पर करीब तीन दशक से 35 परिवारों के 300 से अधिक लोग रहते थे। वर्ष 2016 में अतिक्रमण अभियान के तहत प्रशासन ने उनके आशियानों को गिरा दिया। उस दौरान प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि भूमिहीनों को पट्टा देकर आवास भी स्वीकृत किया जाएगा, लेकिन छह साल बाद भी उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इससे गर्मी, बारिश और जाड़ा के मौसम में ग्रामीण प्लास्टिक डालकर रहने को विवश हैं। उनका यह भी कहना था कि लेखपाल, कानूनगो और एसडीएम ने पट्टा आवंटन के लिए जमीन भी चिह्नित की है, लेकिन अभी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने डीएम से भूमिहीन परिवारों को अविलंब पट्टा आवंटन के साथ आवास दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामराज, कल्लू, महेश, जय प्रकाश, अली हसन, पुष्पा देवी, मीना, अनीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें