फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीघ के जोगापुर में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक में ग्रामीण सड़कों की बदहाली को लेकर जोगापुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि सड़क न बनी तो वह चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सड़कों को बेहतर बनाने का दावा तो किया जाता है लेकिन धरातल पर स्थिति ठीक नहीं है। पांच से 10 साल पूर्व बनी सड़कों की मरम्मत न होने से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। 45 दिन में लोक निर्माण विभाग ने जिले में लगभग तीन करोड़ खर्च कर दिया लेकिन डेढ़ सौ से अधिक सड़कें जस की तस रह गई। उन पर आवागमन करना हर समय किसी न किसी अनहोनी को बढ़ावा दे रहा है। चंदापुर मोड़ से जोगापुर, भरद्वार, धनईपट्टी, अरता, सगरा समेत अन्य तटवर्तीय गांवों को जोड़ती हैं। लगभग 10 वर्ष पहले उक्त सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग हजारों रुपये खर्च कर कराया था। रखरखाव में बरती गई लापरवाही से गड्ढों की भरमार होने, उखड़ी गिट्टियां परेशानी बढ़ा दी है। कहा कि एक सप्ताह में बदहाल सड़क का निरीक्षण कराकर प्रस्ताव में शामिल नहीं कराया जा सका तो ग्रामीण डीएम का घेराव करेंगे। जरूरत पड़ी तो चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप शुक्ला, अमीत शुक्ला, जय तिवारी, धीरज शुक्ला, विकास, मीथिलेश, मनीष व हेमंत आदि रहे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि उक्त सड़क को प्रस्ताव में शामिल किया जा चुका है। बजट मिलने पर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें