फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर न्याय मांगा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते नारेपार के ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के औराई, डीघ, सुरियावां, भदोही व अभोली ब्लॉक के विभिन्न गांवों में आवास सूची में होने वाली गड़बड़ियों की 100 से ज्यादा शिकायतें आने पर बृहस्पतिवार को डीएम आर्यका अखौरी ने सख्त नाराजगी जताई। दरअसल डीघ ब्लॉक के नारेपार-सीतामढ़ी की ग्रामीणों ने तीसरी बार कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और आवास वितरण में होने वाली गड़बड़ी की जांच कराकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान गांव की अंगूरा देवी, निर्मला देवी, पान कली देवी, सीता देवी, कलुआ देवी, रीमा देवी, सीतारानी, मंतोरा देवी, निर्मला देवी सहित कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि निवर्तमान प्रधान की मिलीभगत से रोजगार सेवक, ब्लॉक पर तैनात प्रशासक और सेक्रेटरी अपात्रों से पैसे लेकर पात्रता सूची में शामिल नामों को बदल दे रहें हैं। महिलाओं ने बताया कि आवास की पात्रता सूची में ऐसे लोगों का नाम शामिल किया जा रहा है जिनके पास चार पहिया वाहन, दो मंजिलें मकान हैं। वहीं सुरियावां ब्लॉक के सागरपुर निवासी गुलाबधर, मुरली, कन्हैयालाल, मनोज, बड़ेलाल आदि ने आरोप लगाया कि मनबढ़ विपक्षी उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वहीं पुलिस में शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि इन दोनों मामलों में डीएम ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ितों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें