फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही जिले में रेल रोको आंदोलन बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। किसान आंदोलन के समर्थन में बृहस्पतिवार को घोषित रेल रोको आंदोलन का असर पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज खंड पर एकदम से देखने को नहीं मिला। वाराणसी मंडल प्रशासन ने आंदोलन की आशंका से सभी छोटे-बड़े स्टेशनों के साथ साथ ट्रैक की सुरक्षा में भी सुबह से शाम तक पेट्रोलिंग कराई। इस दौरान आरपीएफ-जीआरपी के साथ साथ सिविल पुलिस के जवान ट्रेनों से उतरने और चढ़ने वालों पर विशेष नजर रख हुए थे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर तो एक-एक यात्रियों को जांच करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहां था। इस संबंध में मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी आरके पांडेय ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, गाजीपुर बार्डर पर आंदोलनरत किसान कृषि कानूनों को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच 18 फरवरी को किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों ने संयुक्त रूप से रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि रेल संपत्ति को नुकसान से बचाने व रेल यातायात को निर्बाध रूप से संचालित कराने के लिए भदोही जिले से होकर गुजरने वाले लगभग 50 किलोमीटर के ट्रैक, स्टेशन और हाल्ट की सुरक्षा के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के डीएम, एसपी, सीओ, कोतवाल, थानाध्यक्षों को अलर्ट कर रेलवे सुरक्षा प्रणाली से चौकसी बरती गई।
वहीं पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि अप-डाउन की ट्रेनों और मालगाड़ियों का संचालन निर्धारित समय पर हुआ। आरपीएफ के उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि माधोसिंह से हंडिया सेक्शन तक पेट्रोलिंग कर स्टेशनों पर जांच-पड़ताल में कोई कमी नहीं रखी गई। इस मौके पर जीआरपी उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कोतवाल केके सिंह, चौकी प्रकारी गुरु ज्ञानचंद पटेल, दीपक कुमार, आलोक, विजय सहित रेलवे व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद ड्यूटी पर तैनात रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें