फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के अरई गांव निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर मनबढ़ कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जांच करने की आवाज उठाई। आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से इन दिनों तटवर्ती क्षेत्रों के कोटेदार बेलगाम होकर कार्डधारकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए विरोध करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने से पीछे नहीं हैं, जिसका परिणाम है कि दिव्यांग, विधवा, मजदूर, गरीब, प्रवासियों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया कि कोटे की दुकान गांव के मध्य संचालित होकर वितरण आदि का काम कराया जाता है, लेकिन इस बार कोटेदार शिव मंदिर के बजाय काफी दूर स्थित पश्चिमी छोर पर वितरण शुरू कर दिया गया, जहां पहुंच पाना ग्रामीणों के लिए काफी मुश्किलों वाला कार्य हो गया है। सवाल जवाब करने पर गरीब और दिव्यांग लाभार्थियों के साथ पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को परेशान किा जाता हैं। विभागीय शह पर बड़ी संख्या में अपात्रों के नाम अंत्योदय कार्ड बनवाकर राशन की कालाबाजारी, अंगूठा लगाने के बाद भी राशन न देना, प्रतिमाह यूनिट दर से कम राशन वितरित करना और लाभार्थी सूची से पात्रों का नाम हटाने का कार्य आम बात हो चुकी है। चेतावनी दी मामले में उच्च स्तरीय जांच कराते हुए फर्जीवाड़ा रोकने और वितरण व्यवस्था को सुचारु नहीं कराया गया तो गांववासी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया लाल, रामअछैबर, प्रेमनाथ, शीतला प्रसाद, ज्ञानधर, रामकुमार, बृजलाल पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें